अल्मोड़ा: आज जागेश्वर जानें के लिए तय करनी होगी 15 किमी की अतिरिक्त दूरी, देंखे रूट डायवर्जन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जल्द देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर आ गया है। जिसमें वह अल्मोड़ा के विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम से उत्तराखंड का दौरा शुरू करेंगे।

मार्ग पर हो रहा डामरीकरण का काम

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर धाम के दौरे को लेकर प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। सड़कों को चकाचक किया जा रहा है। इस कारण रूट डायवर्जन भी हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को जागेश्वर जाने के लिए लोगों को 15 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। दरअसल अरतोला-जागेश्वर मोटर मार्ग पर डामरीकरण हो रहा है और इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद की गई है।

वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

इसके लिए लोग पनुवानौला तिराहे से शौकियाथल-कोटेश्वर निर्माणाधीन मोटर मार्ग से जागेश्वर पहुंचेंगे। साथ ही बताया कि नियमित मार्ग पर बड़े छोटे सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।