अल्मोड़ा: आज नगर में पानी व बिजली की आपूर्ति रहेगी ठप, जानें वजह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज शुक्रवार को नगर में लोगों को पानी का संकट बढ़ सकता है।

बिजली व पेयजल आपूर्ति ठप

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि कोसी क्षेत्र में बिजली के तारों को छू रहे पेड़ों की टहनियों की लॉपिंग के चलते बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इससे कोसी पंपिंग योजना से पानी की लिफ्टिंग नहीं होगी। बताया कि आज शुक्रवार को कोसी क्षेत्र में लॉपिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित होने से कोसी बैराज में पंपिंग नहीं हो सकेगी। सुबह दस बजे बाद अल्मोड़ा में पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी। इससे नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की एक लाख से अधिक की आबादी प्रभावित होगी। शाम को व्यवस्था ठीक हो जाएगी।