अद्भुत: नदी में मिली भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति, अयोध्या के रामलला से है यह कनेक्शन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कर्नाटक से जुड़ी खास खबर सामने आई है। यहां रायचूर जिले के एक गांव में कृष्णा नदी से कुछ दिनों पहले भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति मिली है।

नदी से मिली भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि इस मूर्ति की विशेषताएं अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में हाल ही में प्रतिष्ठित ‘रामलला’ की मूर्ति से मिलती जुलती हैं। राम लला की नवनिर्मित प्रतिमा से मिलता हुआ यह प्राचीन विग्रह पुरातत्ववेत्ताओं के अनुसार 11वीं या 12वीं शताब्दी का हो सकता है। साथ ही भगवान विष्णु के चारों ओर की आभा मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिम्हा, वामन, राम, परशुराम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि जैसे ‘दशावतार’ को दर्शाया गया है। भगवान विष्णु के इस विग्रह के साथ ही एक प्राचीन शिवलिंग भी मिला है।

कहीं यह बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में रायचूर यूनिवर्सिटी में प्राचीन इतिहास और पुरातत्व की लेक्चरर डाॅ.पद्मजा देसाई ने भगवान विष्णु की प्रतिमा के संबंध में बताया कि यह निश्चित रूप से एक मंदिर के गर्भगृह का हिस्सा रही होगी। कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मंदिर को नुकसान पहुंचाने के दौरान इसे नदी में फेंका गया होगा। उनका मानना ​​है कि यह मूर्ति ईसा पश्चात 11वीं या 12वीं शताब्दी की है।