पहाड़ के इस स्कूल के बच्चों का कमाल, एक साथ सैनिक स्कूल में हुआ 40 बच्चों का चयन

कहते हैं ना अगर मेहनत करों तो मंजिल मिल ही जाती है। जिसका सटीक उदाहरण इस स्कूल के बच्चों पर ठीक बैठता है। बागेश्वर के एक स्कूल के 40 बच्चों ने सैनिक स्कूल की परीक्षा पास की है।

40 में से 40 बच्चों ने पास की परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामने आई जानकारी के अनुसार बागेश्वर के कपकोट के प्राथमिक विद्यालय के 40 बच्चों में से 40 बच्चों का चयन नैनीताल जिले के घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में हुआ है। इसके पीछे स्कूल के प्रधानाचार्य का अहम योगदान है, क्योंकि प्रधानाचार्य केडी शर्मा ने बच्चों को रात के 9 बजे तक क्लासें दी हैं। इस स्कूल की बात भी बेहद अलग है। इस स्कूल में उसी का प्रवेश होता है, जो प्रवेश परीक्षा को सफल करने में कामयाब हो जाता है। बच्चों की इस उपलब्धि से स्कूल व क्षेत्र में खुशी की लहर है।