पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले‌ के बाद एक और बड़ा एक्शन, वीजा रद्द, इतने घंटे के अंदर देश छोड़ने का अल्टीमेटम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने बीते मंगलवार को पर्यटकों के समूहों पर हमला कर दिया। जिससे दुनिया भर में आक्रोश बना हुआ है।

48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश

इसी बीच जरूरी जानकारी सामने आई है।‌ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। जिसमे भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश जारी कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 23 अप्रैल 2025 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की। जिसमे बताया कि भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। साथ ही पाकिस्तान के लिए जारी सभी वीज़ा रद्द कर दिए गए है। आगामी समय में पाकिस्तानी नागरिकों को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी और पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए किसी भी एसवीईएस वीजा को रद्द माना जाएगा। इस स्कीम के तहत पाकिस्तानी कलाकार, पत्रकार और विभिन्न हस्तियां भारत आया करती थीं। अब इन सभी के वीजा रद्द कर दिए गए हैं।

वीजा भी रद्द

रिपोर्ट्स के मुताबिकवीजा सिर्फ 27 अप्रैल तक के लिए ही मान्य है। वहीं पाक नागरिकों का मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक के लिए मान्य है। सरकार ने अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट को भी 1 मई 2025 से बंद करने का फैसला किया गया है।