आज 17 अप्रैल है। आज शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन है। आज रामनवमी है। भगवान राम की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। आज रामनवमी के शुभ अवसर पर अयोध्या धाम के राम मंदिर में 500 साल बाद अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर रामलला के विग्रह का सूर्याभिषेक किया जाएगा।
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये रामलला की पहली राम नवमी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज राम नवमी के दिन उत्सव मनाने के लिए राम नगरी सजकर तैयार है। अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये रामलला की पहली राम नवमी है। रामनवमी पर भव्य राम मंदिर में पहली बार 5 वर्षीय रामलला का जन्मोत्सव को मनाए जाने की तैयारी की जा रही है। आज बुधवार को दोपहर 12 बजे प्रभु रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और फिर दोपहर 12:16 बजे पर उनके ललाट पर पांच मिनट तक सूर्य की किरणों से प्रभु श्रीराम का अभिषेक किया जाएगा। आज रामनवमी के दिन सुबह 4:00 बजे से भक्त अपने आराध्य रामलला का दर्शन प्राप्त कर सकेंगे, जो रात्रि 11 बजे तक ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा।
18 अप्रैल तक लागू रहेगी व्यवस्था
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी रामप्रकाश ने बताया कि अब तक की योजना के अनुसार सुबह पांच बजे मंगला आरती के बाद से मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद रात में 12 बजे शयन आरती के साथ ही राममंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। यह व्यवस्था 18 अप्रैल तक लागू रहेगी।