आज 19 अप्रैल 2025 है। आज विश्व लिवर दिवस है। हर साल यह दिवस 19 अप्रैल को मनाया जाता है। यकृत के स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
लोगों को किया जाता है जागरूक
इसे मनाने का उद्देश्य बस लिवर की बीमारियों के बारे में लोगों को जागरुक करना है। ये दिना लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। साथ ही इस दिन लोगों को यकृत की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में शिक्षित किया जाता है और यकृत रोगों से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाती है। साथ ही लोगों को यकृत रोगों के प्रारंभिक लक्षणों के बारे में जागरूक करता है और उन्हें समय पर जांच कराने के लिए प्रोत्साहित करता है। अच्छी जीवनशैली के लिए फल, सब्जियां, साबुत अनाज और स्वस्थ वसा जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
इस साल की थीम
इस साल विश्व लिवर दिवस 2025 की थीम ‘Food is Medicine’ है। लिवर हमारे शरीर का अहम हिस्सा होता है। हेल्दी रहने के लिए इसका ख्याल रखना बेहद जरूरी है।