03 अप्रैल: आज से शुरू हो‌ गया है वैशाख महीना, भगवान श्री विष्णु के मधुसूदन स्वरूप की पूजा का विधान, जानें शुभ मुहूर्त

आज 03 अप्रैल 2026 है। आज से वैशाख माह शुरू हो गया है। हिंदू धर्म में हर तिथि और वार का अपना अलग महत्व माना गया है। आज से वैशाख माह शुरू हो गया है। जिसे साल के सबसे शुभ और पुण्यदायी महीनों में गिना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूरे महीने में भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। वैशाख मास में श्री विष्णु के मधुसूदन स्वरूप की पूजा करने का विधान है, इसलिए वैशाख मास का एक नाम माधव मास भी है।

खास है महत्व

वैशाख महीने को “माधव मास” भी कहा जाता है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी महीने में भगवान विष्णु के कई अवतार जैसे नर-नारायण, नृसिंह, परशुराम और हयग्रीव के प्रकट होने की मान्यता है। माधवमास में जो व्यक्ति श्रद्धाभाव से दान, जप, हवन और स्नान आदि शुभ कार्य करता है, उसका अक्षयफल उस व्यक्ति को प्राप्त होता है। वैशाख मास में सुबह जल्दी उठकर स्नान करने से अश्वमेघ के समान फल मिलता है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. यह तिथि 2 अप्रैल को सुबह 7:41 बजे शुरू होगी और 3 अप्रैल को सुबह 8:42 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर वैशाख मास की शुरुआत 3 अप्रैल, शुक्रवार से मानी जाएगी।