जम्मू कश्मीर के राजौरी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा सेना का वाहन, एक जवान शहीद

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को एक वाहन खाई में गिर गया। जिसमें एक जवान शहीद हो गया।

एक जवान शहीद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजौरी के कालाकोट क्षेत्र में बडोग के पास 63 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) की गाड़ी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा सोमवार देर शाम कालाकोट के बडोग गांव के पास हुआ। जिसके बाद जानकारी पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे के बाद नायक बद्री लाल और सिपाही जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां बद्रीलाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं घायल जवान का कालाकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज चल रहा है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।