अल्मोड़ा के कलाकारों ने टनकपुर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले में दी शानदार प्रस्तुति

टनकपुर में हरेला क्लब का दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक मेला आयोजित हुआ। जिसका समापन हो गया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

इस मौके पर समापन की रात अल्मोड़ा से आए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात तक गांधी मैदान में उत्तरायणी कौतिक के समापन में अल्मोड़ा से पहुंचे संस्कार सांस्कृतिक समिति और हिमाद्री नट क्लब के दल ने नंदा गौरा से शानदार प्रस्तुति दी। देर रात तक यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहीं।