177 दिन बाद जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है।

अरविंद केजरीवाल को जमानत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए अरविंद केजरीवाल को बीते कल शुक्रवार को जमानत मिली। CBI केस में रेगुलर जमानत मिली है। कोर्ट ने केजरीवाल को 10 लाख रुपये के मुचलके और दो जमानत राशियों पर जमानत दी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने के साथ ही उन पर कुछ पाबंदियां भी लगाई हैं। जिसमें बतौर मुख्यमंत्री अपने दफ्तर में नहीं जा पाएंगे। न ही बतौर मुख्यमंत्री वे किसी फाइल पर साइन कर पाएंगे। इसके अलावा चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। शराब घोटाले से जुड़े मामले की बात करने की पाबंदी रहेगी। इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे। जमानत के दौरान किसी तरह की कोई नियुक्त नहीं कर पाएंगे। न ही किसी को नियुक्त करने की प्रक्रिया का हिस्सा बन पाएंगे। इसके अलावा जमानत के दौरान किसी विदेश यात्रा पर नहीं जाएंगे।

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

रिपोर्ट्स के मुताबिक जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को वह तिहाड़ जेल से बाहर आए। इस खुशी में आम आदमी पार्टी में जबरदस्त जश्न का माहौल रहा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएम के जेल बाहर आने की खुशी में पटाखे भी फोड़े।