आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल उत्तराखण्ड आ रहे हैं। जिसमें वह आज देहरादून के एतिहासिक परेड ग्राउंड में चुनावी रैली संबोधित करेंगे।
जनसभा को करेंगे संबोधित-
अरविंद केजरीवाल आज दोपहर दो बजे रैली को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान को तेज करने के लिए अरविंद केजरीवाल आज देहरादून में पहली जनसभा संबोधित करेंगे। यहां से वह उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए आगामी नव परिवर्तन अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के जरिए AAP ने तीन लाख नव परिवर्तन प्रमुख बनाने का टारगेट बनाया है।