Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल‌, रच दिया इतिहास

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एशियन गेम्स 2023 चल रहा है। जिसमें भारत का शानदार प्रदर्शन है।

भारत की झोली में एक और गोल्ड

वहीं अब भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट ने पहली बार हिस्सा लिया है। इसके साथ ही गोल्ड मेडल जीतने साथ ही महिला टीम ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिए हैं।

अब इतिहास रचने को खेलेगी पुरूष क्रिकेट टीम

दरअसल हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारत ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया। हांगझोऊ में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 116 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 97 रन बना सकी। महिलाओं के बाद पुरुषों के मैच खेले जाएंगे। पुरुष टीम का नेतृत्व ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे।