Asian Games 2023: डीएसपी बनने का सपना लेकर गन्ने के खेतों में दौड़ लगाती थी पारूल, अब एशियन गेम्स में रच दिया इतिहास

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए‌ है। स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। चीन के हांगझोउ में 19वां एशियन गेम्स चल रहा है।

भारत का चल रहा शानदार प्रदर्शन

जिसमें भारत का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने एशियाई खेलों में सबसे ज़्यादा मेडल का अपना रिकॉर्ड तोड़ डाला है। भारत की स्टार एथलीट पारुल चौधरी इस वक्त चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने एशियन गेम्स मेंं भारत का सिर गर्व से ऊचा कर दिया। इस समय पूरे देश में हर किसी की जुबान पर सिर्फ पारुल का ही नाम है। वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ की पारुल ने चीन में हो रहे एशियन गेम्स 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है। सोमवार को उसने स्टीपल चेज में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था और 24 घंटे बाद पारुल ने 5000 मीटर की महिलाओं की दौड़ में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। 30 सैकंड में गेम पलटा और पारूल ने गोल्ड जीत लिया। पारूल ने स्टीपलचेज स्पर्धा में नौ मिनट 27.63 सेकेंड के समय के साथ रजत पर कब्जा किया। 24 घंटे में ही पारूल ने दूसरी खुशी परिवार को दी और गोल्ड अपने नाम करके पूरे देश का मान बढ़ाया।

डीएसपी बनने का सपना

पारूल का डीएसपी बनने का सपना है। वह गन्ने के खेतों में खुब दौड़ती थी। गोल्ड मेडल जीतने के बाद पारुल चौधरी ने यूपी पुलिस को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,’ हमारी यूपी पुलिस ही ऐसी है कि गोल्ड मेडल लेकर आएंगे तो डीएसपी बना देंगे। यही मेरे दिमाग में चल रहा था। मैं डीएसपी बनना चाहती थी।’

भारत ने जीते इतने मेडल

भारत की झोली में 82 पदक, एशियाई खेलों में आज 12वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ और 11वें दिन 12 पदक मिले थे। आज भारत को आर्चरी, कुश्ती और स्क्वैश में पदक की उम्मीद है। ऐसे में भारत के कुल पदकों की संख्या आज 100 के करीब पहुंच सकती है।