देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए है। स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। चीन के हांगझोउ में 19वां एशियन गेम्स चल रहा है।
भारत का चल रहा शानदार प्रदर्शन
जिसमें भारत का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने एशियाई खेलों में सबसे ज़्यादा मेडल का अपना रिकॉर्ड तोड़ डाला है। एशियाई खेलों में भारत ने 6 अक्टूबर यानी 13वें दिन कुल 9 मेडल्स अपने नाम किए, जिसमें 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल रहे। हॉकी टीम ने फाइनल में जापान को 5-1 से हराकर गोल्ड पर कब्ज़ा जमाया। वहीं पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम सहित बाकी खेलों में इंडिया ने 9 मेडल्स कंफर्म किए। आज 14वें दिन का आगाज अदिति गोपीचंद ने विमेंस कंपाउंड तीरंदाजी में ब्रॉन्ज मेडल और ज्योति सुरेखा ने गोल्ड मेडल जीतकर किया है। एशियन गेम्स के 14वें दिन भारतीय मेडल टैली ने 100 का आंकड़ा छू लिया है। वहीं भारत ने महिला कबड्डी में गोल्ड मेडल जीत लिया है। यह एशियन गेम्स में भारत का 100वां मेडल भी है। भारत ने एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार 100 मेडल के आंकड़े को छू लिया है।
100 मेडल जीतने वाला भारत बना चौथा देश
रिपोर्ट्स के मुताबिक एशियन गेम्स 2023 में भारत ने 100 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही चीन, जापान और साउथ कोरिया के बाद मेडल का शतक पूरा करने वाला चौथा देश बना है। भारत की मेडल टैली में अब तक 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज समेत कुल 100 मेडल आ चुके हैं।
भारत ने जीते इतने मेडल
भारत ने एशियन गेम्स 2023 में 100 मेडल जीत लिए हैं। विमेंस कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को फाइनल में हराकर भारत को 100वां मेडल दिलाया. यह टीम इंडिया का 25वां गोल्ड रहा। भारतीय दल ने अभी तक 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज समेत 100 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। भारत को आज कई अन्य खेलों में अभी और मेडल की उम्मीद होगी।