देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कुछ दिनों पहले रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको ने इतिहास रचते हुए विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।
रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको ने रचा नया इतिहास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी अंतरिक्ष यात्री 59 वर्षीय ओलेग कोनोनेंको ने अतंरिक्ष में सबसे ज्यादा दिनों तक रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रूसी अंतरिक्ष यात्री कोनोनेंको ने अंतरिक्ष में सर्वाधिक 878 दिनों से अधिक समय बिताने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपने ही देश के अंतरिक्ष यात्री गेन्नेडी पडल्का का रिकॉर्ड तोड़ यह उपलब्धि हासिल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गेन्नेडी पडल्का ने स्पेस में 878 दिनों से अधिक समय बिताया था और कोनोनेंको ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
5 जून तक स्पेस में ही रहने की उम्मीद
ऐसे में अब 5 जून तक उनके स्पेस में ही रहने की उम्मीद है। जिसके बाद स्पेस में रहते हुए उन्हें हजार दिन पूरे हो जाएंगे और सितंबर के अंत तक वह 1,110 दिन पूरे कर लेंगे। इसके साथ ही वह बड़ा रिकॉर्ड बनाने की ओर है।