अल्मोड़ा: नेपाली मूल की नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर युवक फरार

अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में एक नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म पीड़िता मूल रूप से नेपाल की बताई जा रही है। नेपाली मूल के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की…

उत्तराखंड: यहां पैट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद बिना पैसे दिये भागा कार चालक

बाजपुर के पैट्रोल पंप पर कार का टैंक फुल करवाने एवं कार की डिग्गी में रखी केन को फुल कराने के बाद कार चालक बिना पैसे दिये ही मौके से फरार हो गया। पंप पर काम कर रहे सेल्समैनों ने कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कार चालक…

उत्तराखंड: यहां शनिवार की देर रात चौथे मंजिल से गिरी युवती की मौत

रुद्रपुर में शनिवार की देर रात आवास विकास स्थित किराए के मकान में रहने वाली एक युवती की चौथे मंजिल से गिर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह घटना घटित हुई थी। उस वक्त युवती किसी से फोन पर बातचीत कर रही थी। घटना की…

नैनीताल: पंत पार्क में सिलेंडर में आग लगने से मची अफरातफरी,बड़ा हादसा होने से टला

नैनीताल नगर के पंत पार्क में भीड़भाड़ वाले इलाके में सिलेंडर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। रविवार को भीड़भाड़ के बीच अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी सूचना के बाद एसएसआई जगबीर…

उत्तराखंड: यहां निजी अस्पताल में नवजात बच्चे की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा

बाजपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नवजात शिशु की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करते हुए मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। होली के…

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में धूमधाम के साथ छलड़ी पर्व का हुआ समापन

जिलेभर में रंगों का पर्व होली धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। छलड़ी पर लोगों ने एक दूसरे को रंगों की बौछार से सराबोर कर दिया। ग्रामीण इलाकों में देर शाम तक होली गायन होता रहा। छलड़ी के दिन होल्यारों ने होली गीतों से माहौल सराबोर कर दिया। छलड़ी…

एस ओ एस जे. एन. कॉल इंस्टिट्यूट भीमताल की छात्रा श्रुतिका साह द्वारा द्वारहाट क्षेत्र में प्रौढ़ शिक्षा पर सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया गया

एस ओ एस जे. एन. कॉल इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन भीमताल की स्टूडेंट व द्वाराहाट निवासी श्रुतिका साह द्वारा प्रौढ़ शिक्षा पर सामाजिक जागरूकता का 20 दिन का कार्यक्रम अल्मोड़ा जिले के ग्राम मल्ला कौला, द्वाराहाट में चलाया गया। ग्रामीण महिलाओं को लिखना पढ़ना आदि कार्य सिखाए गए ग्रामीण महिलाओं को…

बागेश्वर: कांडा स्थित सुंदरता और झरने से ओतप्रोत जोगाबाड़ी गुफा को पर्यटन से जोड़ने की तैयारी शुरू

बागेश्वर के कांडा स्थित जोगाबाड़ी गुफा को पर्यटन से जोड़ने की कदमताल शुरू हो गई है। गुफा के विकास और पहुंच मार्ग के लिए पर्यटन विभाग ने 47.43 लाख रुपये का आगणन तैयार कर लिया है। जिसे वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद को भेजा गया…

अंतर्राष्ट्रीय मैच: योनेक्स ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप -2022 में लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास

बकिंघम, इंग्लैंड में दिनांक 16 से 20 मार्च तक आयोजित योनेक्स ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप -2022 में अल्मोड़ा ,उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने सेमी फाइनल में स्थान बनाकर इतिहास रचकर अपना पदक पक्का किया I लक्ष्य ने रचा इतिहास ,सेमीफाइनल में पहुंचे: क्वार्टर-फाइनल में लक्ष्य की टक्कर चाइना के वर्ल्ड…

अल्मोड़ा: पर्यटन व्यवसाय कार्मिकों को 2000₹ प्रतिमाह की आर्थिक सहायता की अंतिम तिथि 21 मार्च 2022- जिला पर्यटन अधिकारी

अल्मोड़ा 14 मार्च 2022 जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी ने बताया कि लॉक डाउन के कारण ठप पड़े पर्यटन व्यवसाय को देखते हुए पर्यटन व्यवसायियों को आर्थिक सहायता/छूट प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड पर्यटन यात्रा व्यवसाय नियमावली के अन्तर्गत पंजीकृत पर्यटन इकाईयों (यथा होटल, होमस्टे, रैस्टोरेंट, जलपान गृह,…