Ayodhya Ram Mandir: भगवान श्रीराम के दर्शन को उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, आज से जारी हुआ राम मंदिर में दर्शन का नया समय, देखे


22 जनवरी का दिन हम सभी देशवासियों के लिए एतिहासिक और गौरव का दिन रहा है। 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई और प्रभु श्रीराम अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं।

राम मंदिर में दर्शन का नया समय जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूर्ति का नामकरण किया गया है। इस नई मूर्ति को बालक राम के नाम से जाना जाएगा। साथ ही भगवान श्री राम मंदिर में दर्शन का नया समय जारी किया गया है। आज यानी 25 जनवरी से सुबह छह बजे से देर रात दस बजे तक श्री रामलला के दर्शन हो सकेंगे।

रामलला के दर्शन के लिए लगातार उमड़ रही भीड़

अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग पंहुच रहें हैं। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या नगरी में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए हजारों-लाखों की तादाद में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे है।