Ayodhya Ram Mandir: सरकार ने जारी किए तीन स्मारिका सिक्के, इस वेबसाइट में जाकर खरीद सकते हैं सिक्के, यहां देखें


22 जनवरी का दिन हम सभी देशवासियों के लिए एतिहासिक और गौरव का दिन रहा है। 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई और प्रभु श्रीराम अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं। जिसके बाद से रोजाना बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु रामलला के दर्शन को पंहुच रहें हैं।

राम लला और राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या की थीम पर आधारित सिक्का

इसी बीच एक खबर सामने आई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते गुरुवार को तीन स्मारिका सिक्का जारी किया है‌। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सिक्के को 999 शुद्ध रजत से बनाया गया है। इसकी कीमत 5 हजार रुपये से अधिक है। सिक्का राम लला और राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या की थीम पर आधारित है।

भगवान बुद्धा को ज्ञान मिलने पर आधारित सिक्का

इसके अलावा उन्होंने भगवान बुद्धा को ज्ञान मिलने पर आधारित एक दो धातु का लिमिटेड सिक्का भगवान बुद्ध के इस 24 ग्राम के दो धातु वाले सिक्के को कॉपर और स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है‌। 3 मिमी मोटे और 35 मिमी परिधि वाले इस सिक्के की कीमत ₹3,657 है।

एक सींग वाले गैंडे पर आधारित सिक्का, देंखे कीमत

वहीं एक सींग वाले गैंडे (भारत में लुप्तप्राय जानवरों की सीरीज का हिस्सा) पर आधारित एक सिक्का भी जारी किया है। इसे लेकर जारी सिक्के को कॉपर, जिंक और निकल से 32 ग्राम वजन में बनाया गया है। 44 मिमी परिधि वाले इस सिक्के की कीमत 1,287 रुपये है।

देखें वेबसाइट

वित्त मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया है कि इन सभी स्मारिका सिक्कों को सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.indiagovtmint.in/souvenir-coins/ से खरीदा जा सकता है।