Ayodhya Ram Mandir: राम भक्तों की वर्षों की तपस्या हुई पूरी, मंदिर में विराजे प्रभु श्रीराम

दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज 22 जनवरी का दिन है। जो हम सभी देशवासियों के लिए एतिहासिक दिन बन गया है। आज रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। आज मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं।

भगवान श्रीराम अपने जन्म स्थान में विराजे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज पूरे देशभर में राम नाम की गूंज रहीं। सेना के हेलिकॉप्टर से अयोध्या में पुष्प वर्षा की गई। राम मंदिर के गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजन-अर्चना की। आज मंगल ध्वनि के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूजा शुरू हुई। 84 सेकंड के विशेष शुभ मुहूर्त में वैदिक क्रियाएं और शुभ संस्कार के माध्यम से राम लला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुभ मूहुर्त में संपन्न हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज शुभ मूहुर्त के हिसाब से मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। पंडित लक्ष्मीकांत मथुरानाथ दीक्षित और गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने प्राण प्रतिष्ठा की वैदिक प्रक्रिया संपन्न कराई और रामलला बरसों बाद अपने मूल स्थान पर स्थापित हुए। इस अवसर पर देशभर के गणमान्य अतिथि भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे। राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला के श्यामल रंग की 51 इंच की प्रतिमा को विराजित किया गया है। जो भगवान राम के पांच वर्षीय बाल स्वरूप की है। इसका वजन 200 किलोग्राम है. पीएम मोदी ने पूरे विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा के सभी अनुष्ठान किए। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने पर पूरी अयोध्या नगर में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे।

23 जनवरी से आम भक्तों के लिए मंदिर में प्रवेश शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल 23 जनवरी, मंगलवार से आम भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। अयोध्या राम मंदिर में आम भक्तों के लिए कोई भी दर्शन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है, ये पूरी तरह से निशुल्क है। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अनुसार, राम मंदिर रोज सुबह 7:00 बजे आम भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। भक्त सुबह 11:30 बजे तक राम लला के दर्शन कर पाएंगे, इसके बाद करीब ढाई घंटे भोग व विश्राम के लिए मंदिर बंद रहेगा। दोपहर 2 बजे मंदिर पुन: खोला जाएगा, भक्त शाम 7 बजे तक दर्शन कर पाएंगे।