बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां दिनांक 30/01/24 को वादी निवासी ग्राम चौरसो, बैजनाथ, जिला बागेश्वर द्वारा थाना बैजनाथ आकर तहरीर दी गयी जिसमें उनके द्वारा स्वयं का लड़का व उसके साथी स्कूल से दि०-29/01/24 से घर वापस नहीं पहुँचने के संबंध में बताया गया। जिस आधार पर दिनांक 30/01/24 को थाना बैजनाथ में गुमशुदगी दर्ज की गयी।
सकुशल बरामद किया
पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोण्डे द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अंकित कण्डारी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर गुमशुदाओं की तलाश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। जिसमें थाना बैजनाथ पुलिस ने सुरागरसी पतारसी कर उक्त दोनों को नोएडा उत्तर प्रदेश से तलाश कर दिनांक 01/02/2024 को बाद काउंसलिंग CWC बागेश्वर के सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम रहीं शामिल
अपर उ0नि0 चन्द्र प्रकाश बवाड़ी विवेचक।