बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अगले साल जनवरी में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने वाला है। इसके लिए प्रदेशभर में मशाल यात्रा निकली हैं।
38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन
जानकारी के अनुसार 38वें राष्ट्रीय खेलों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए शुभंकर मौली प्रचार वाहन में प्रदेशभर में यात्रा करेगा। जो कल तीन जनवरी को बागेश्वर पहुंचेगा। छह जनवरी तक बागेश्वर के प्रमुख स्थानों एवं शहर की मुख्य सड़कों और बाजार में घूमकर लोगों को राष्ट्रीय खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। छह जनवरी को ही 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल जनपद में पहुंचेगी। इस संबंध में कुछ दिनों पहले जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों की बैठक ली और समुचित तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।