बागेश्वर: 451एनसीसी कैडेटों ने दी ‘बी’ प्रमाण पत्र की परीक्षा

81 यूके बटालियन एनसीसी बागेश्वर द्वारा एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूके बटालियन एनसीसी के कई अधिकारी उपस्थित थे।

लेफ्टिनेंट कर्नल दीपेंद्र सिंह द्वारा परीक्षा का किया गया निरीक्षण:

जिसमें पंजीकृत 456 कैडेटों में से 451 ने लिखित परीक्षा में प्रतिभाग किया। इससे पूर्व दिनांक 26 फरवरी को सभी कैडटों की प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन किया गया। यूके बटालियन एनसीसी गोपेश्वर के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपेंद्र सिंह द्वारा परीक्षा का निरीक्षण किया।

कई अधिकारी उपस्थित थे:

इस अवसर पर यूके बटालियन एनसीसी बागेश्वर के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी, सूबेदार मेजर विक्रम सिंह श्रेष्ठ, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार रवीन थापा, नायब सूबेदार लक्ष्मण राम सहित बटालियन के समस्त स्टाफ व एनसीसी अधिकारी उपस्थित थे।