बागेश्वर: सरयू नदी में डूबने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत

बागेश्वर से दुखद खबर सामने आई है । यहां सरयू नदी में नहाने से 6 साल की मासूम बच्ची  की मौत हो गयी । जिसके बाद से लड़की के परिजनों में हाहाकार मच गया है ।

ब्रह्मकपाली पत्थर  के पास डूबने से हुआ दुखद हादसा

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बरेली व वर्तमान में  कत्यूर बाजार निवासी चंद्रपाल शर्मा अपने परिवार के   साथ सरयू नदीं में नहाने गये थे।  इस दौरान ब्रह्मकपाली पत्थर  के पास उनकी बेटी डूब गई । और इस बात की खबर परिजन को नहीं मिली । बाद में परिजन जब उसे खोजने लगे तो उसका शव बाहर निकल आया ।
सूचना के बाद  पहुंचे रेड क्रॉस के सदस्यों द्वारा बच्ची को अस्पताल ले जाया गया । जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।