बागेश्वर: जिले में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, रैतिक परेड का हुआ आयोजन

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। 75 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आज दिनांक 26-01-2024 को अक्षय प्रहलाद कोण्डे, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा सुबह 09:30 बजे पुलिस लाईन प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को भारतीय गणतंत्र का संकल्प की शपथ दिलाई गई।

किया झंडारोहण

इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस से विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, उत्कृष्ट सेवा के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह आदि के लिए चयनित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाये गये। जिसमें जनपद बागेश्वर  के अग्निशमन शाखा में नियुक्त चालक धन सिंह को सराहनीय सेवा पदक सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया है। साथ ही जनपद के समस्त थाना/चौकी/अग्निशमन केन्द्र/शाखा प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना/शाखाओं में ध्वजारोहण कर संकल्प लिया गया।
       
गणतंत्र दिवस की दी बधाई

इसी के साथ पुलिस लाईन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय जिला अधिकारी अनुराधा पाल जी द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी ली गई व इसके उपरान्त रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया। रैतिक परेड के प्रथम कमांडर  पुलिस उपाधीक्षक अंकित कण्डारी महोदय के द्वारा परेड में सम्मिलित जवानों से हर्ष फायर करवाया गया जिसके बाद मुख्य अतिथि महोदया द्वारा परेड में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी एवं परेड में प्रथम स्थान प्राप्त पुरूष टोली के कमांडर अ0उ0नि0 भरत गुसांई को पुरस्कृत किया एवं द्वितीय स्थान पर महिला पुलिस टोली की कमांडर उ ०नि० मीना रावत को पुरस्कृत किया गया। तृतीय पुरस्कार महिला हो होमगार्ड टोली कमांडर उ० निरी० आशा बिष्ट को दिया गया। मुख्य अतिथि द्वारा समारोह में आये हुए सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी गई और गणतंत्र दिवस व भारतीय संविधान आदि के सम्बन्ध में सम्बोधित गया। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उनके द्वारा समारोह में आये हुए प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी, सीनियर सिटीजन व अन्य सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी गई।

     
रैतिक परेड

रैतिक परेड का नेतृत्व अंकित कंडारी, पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा किया गया तथा परेड के द्वितीय कमांडर अपर उ0नि0 आनन्द बल्लभ एवं तृतीय कमाण्डर अपर उ0नि0 सन्तोष कुमार रहे। परेड में पहली टोली नागरिक पुलिस (पुरुष) का नेतृत्व अपर उ0नि0 भरत गुसांई, दूसरी टोली नागरिक पुलिस (महिला) का नेतृत्व म0उ0नि0 मीना रावत, तृतीय टोली नागरिक पुलिस (पुरुष) का नेतृत्व अपर उ0नि0 पंकज कुमार, चौथी टोली महिला होमगार्ड को नेतृत्व में 0उ0नि0 आशा बिष्ट, पाचवी टोली पी0आर0डी0 (पुरुष) का नेतृत्व हे0का0  सन्तोष पुरी,छठवी टोली एन0सी0सी0 का नेतृत्व कैडेट कोमल मिरोला व सातवा दस्ता चीता मोबाइल का नेतृत्व गिरीश बजेली, आठवॉ दस्ता वायरलैस से निरीक्षक दूरसंचार अजय पाण्डे, नवॉ दस्ता फायर सर्विस से एफ0एस0एस0ओ0 गोपाल सिंह,दसवां दस्ता SDRF, ग्यारवॉ दस्ता  यातायात शाखा से उ0नि0 सतपाल पटपाल, अपनी-अपनी टोली/दस्ते का नेतृत्व किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के मंच का संचालन आरक्षी सूरज ग्वासाकोटी द्वारा किया गया।
   
यह लोग रहें उपस्थित

इस अवसर पर प्रदेश दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत बसन्ती देव एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर पार्वती दास, भाजपा जिला अध्यक्ष इंदर सिंह फर्स्वाण, जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, जनपद पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी व उनके परिवारजन, पत्रकार बंधु, गणमान्य/सीनियर सिटीजन व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।