बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। आजकल गर्मी बढ़ने के साथ ही सर्पदंश का भी खतरा बढ़ने लगा है। नुमाइश मैदान के समीप भिटालगांव में एक महिला सर्पदंश से घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ने लगा सर्पदंश का खतरा
जानकारी के अनुसार भिटालगांव निवासी प्रेमा देवी उम्र 38 साल सुबह पूजा के लिए फूल लेने खेत में गई थी, इसी बीच सांप ने उसे डंस लिया। परिजनों ने तत्परता बरतते हुए महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया गया। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।