बागेश्वर: रैबीज का इंजेक्शन लगाने गये युवक की सड़क में गिरने से मौत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले के कौसानी में एक युवक की सड़क में गिरने से मौत हो गई।

सिर में आई थी गंभीर चोट

मिली जानकारी के अनुसार सोली गांव निवासी दृष्टिबाधित कुंदन सिंह कुंवर (41) को बीते गुरुवार को व्यक्ति को पालतू कुत्ते ने काट दिया था। शुक्रवार को वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रेबीज वैक्सीन लगाकर घर जा रहा था तभी मोड़दार रास्ते से नीचे सड़क पर गिर गया। जिससे सिर पर गंभीर चोट लग गई।इस हादसे में उसकी मौत हो गई। आसपास के व्यापारियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बाद में अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।