बागेश्वर: पुलिस अभिरक्षा से भागा पेशी के लिए आया आरोपी, घंटों मशक्कत के बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में कारागार से न्यायालय में पेशी के लिए आया पॉक्सो अधिनियम का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।

पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार धारा 376, 506 और पॉक्सो अधिनियम का आरोपी दीवान राम निवासी ग्वाल्दे, नौगांव, गरुड़ जनवरी 2024 में गिरफ्तार किया गया था। जो वर्तमान में अल्मोड़ा जेल में बंद है। वहीं बीते कल शुक्रवार को उसकी न्यायालय में पेशी थी। करीब ढाई घंटे तक न्यायालय में सुनवाई के बाद जब आरोपी बाहर निकला तो अचानक पुलिस अभिरक्षा से भाग गया। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसका पीछा किया। वह पहाड़ी की ढलान पर कूदते-फांदते और दूर भाग गया।

पुलिस ने पकड़ा

जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। उसकी तलाश की गई। आखिरकार तलाशी के बाद उसे डीएम कार्यालय के समीप स्थित आरएफसी गोदाम के पास से पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में धारा 224 के तहत केस दर्ज किया गया है।