बागेश्वर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में बीते कल शनिवार दोपहर एक व्यक्ति नुमाइशखेत के पास बने व्यू प्वाइंट के समीप बेहोशी के हालत में था।
पुलिस परिवार में शोक की लहर
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली में दी। व्यक्ति की पहचान अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट निवासी 42 वर्षीय महेंद्र सिंह रौतेला के रूप में हुई। जो पुलिस में भर्ती थे। जवान 2006 बैच के थे। जो इन दिनों पुलिस लाइन में तैनात थे। जवान को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान के आकस्मिक निधन के बाद पुलिस परिवार शोक में डूब गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि जवान इन दिनों अनुपस्थित चल रहे थे। परिजनों को भी सूचना दी गई।