बागेश्वर: अद्भुत: खुदाई के दौरान मिली ऐसी चीज, हाथ जोड़कर बैठ गये ग्रामीण, लिया  निर्णय- बनाया जाएगा भैरव‌ देव‌ता का मन्दिर

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है ‌ बागेश्वर के गरूड़ से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां गरूड़ के ज्वणास्टेट में छह ओखली वाली शिला मिली है।

बनाया जाएगा भैरव‌ देव‌ता का मन्दिर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां थापलीधार- ज्वणास्टेट- ह्वील कुलवान सड़क के मिलान का कार्य चल रहा था। इस कार्य का इसी माह सात जनवरी को शुभारंभ हुआ था। जिसमें सड़क खोदने का काम चल रहा था। तभी सड़क खुदाई के दौरान कै. मदन नाथ गोस्वामी के मकान के ऊपर छह ओखली वाली एक भारी भरकम पत्थर की शिला मिलने से हर‌ कोई आश्चर्य चकित हो गया। इस शिला को लोडर मशीन की सहायता से किनारे रखा गया। जिसके बाद अब ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर छह ओखली वाली यह शिला मिली है। वहां पर वह लोग भैरव देवता का मंदिर बनाएंगे। इसको एक धरोहर के रूप में रखा जाएगा। दरअसल पहाड़ों में ओखली को भैरव देवता का प्रतीक माना जाता है। यहां ओखली की पूजा का विधान भी है।

शोध का विषय

रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि यह शिला तत्कालीन सभ्यता और खानपान के लिए सामग्री तैयार करने की साधन हो सकती है। जो एक शोध का विषय है। यहां कत्यूर घाटी में सातवीं-आठवीं शताब्दी से 12वीं शताब्दी तक कत्यूरी राजाओं का शासन रहा है।‌