बागेश्वर: राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी में बागेश्वर तीसरे स्थान पर.. दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

बागेश्वर में 22वीं राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में बागेश्वर जिले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 14 से 16 नवंबर तक उत्तरकाशी प्रतियोगिता खेली गई। राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर 14 बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज बदियाकोट के साथ प्रतिभागियों ने भाग लिया और राज्य स्तर पर जनपद का नाम रोशन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 14 वर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जीता कांस्य पदक

व्यायाम शिक्षक एवं कोच सुनील मिश्रा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बागेश्वर जनपद के अंडर 14,17, 19 बालिका वर्ग के खिलाड़ी उत्तरकाशी गए, जिसमें अंडर 14 वर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा कांस्य पदक प्राप्त किया। विजेताओं में राजकीय इंटर कॉलेज बदियाकोट की सात बालिकाएं देविका दानू, प्रभा दानू, अंजली बसेड़ा, हेमलता दानू, नेहा कालाकोटी, बबीता दानू ,करीना दानू हैं। बागेश्वर से रेनू गड़िया और प्रियंका टीम में शामिल थी।

देविका दानू और प्रभा दानू का राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन

व्यायाम शिक्षिका शबाना तथा गीता आर्य टीम मैनेजर के रूप में मौजूद रहीं। राजकीय इंटर कॉलेज बदियाकोट टीम कैप्टन देविका दानू, प्रभा दानू का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है।

खेल समन्वयक ने जताई खुशी

प्रतिभागियों के चयन पर जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने खुशी जताई है।