बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन कक्ष बनकर तैयार किया गया है।
जल्द संचालन शुरू कराने की मांग
जानकारी के अनुसार इसे बनाने में 18 लाख रुपये की लागत आई है। हालांकि उपकरण नहीं होने से यूनिट का संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे मरीजों को दिक्कते आ रहीं हैं और उन्हें हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिस पर लोगों ने शीघ्र यूनिट को शुरू करने की मांग की है। दरअसल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अक्तूबर 2024 से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन कक्ष का निर्माण शुरू किया गया। जिसके बाद कार्यदायी संस्था बागेश्वर ब्लॉक ने कक्ष का निर्माण मार्च में पूरा किया और कक्ष को विभाग को हस्तांतरित कर दिया।