पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद बागेश्वर द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर क्राइम/ऑनलाईन धोखाधड़ी के अपराधों की रोकथाम व उनमें त्वरित कार्यवाही हेतु साईबर सैल एवं समस्त थाना प्रभारियों को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में अंकित कंडारी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन महोदय के पर्यवेक्षण में गठित साइबर क्राइम सैल द्वारा इस प्रकार के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही-
दिनांकः- 08-02-2022 को वादिनी नेहा जोशी पत्नी श्री जितेंद्र कुमार जोशी निवासी- चौरासी, कोतवाली बागेश्वर द्वारा साइबर सैल बागेश्वर में स्वंय के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी होने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें वादनी द्वारा बताया गया कि उनके बैंक खाते से बिना जानकारी के 40,000/- रुपये आहरित/निकाल लिये गये। वादिनी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर साइबर सैल बागेश्वर द्वारा तत्काल प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित गेटवे/नोडल अधिकारी से आवश्यक पत्राचार कर वादिनी उपरोक्त के बैंक खाते से आहरित पूर्ण धनराशि 40,000/- रुपये वादिनी के बैंक खाते में रिफंड कराये गये। जो दिनांकः 10-02-2022 को वादिनी नेहा जोशी को प्राप्त हो चुके हैं। बैंक खाते में पूर्ण धनराशि वापस पाकर वादिनी व परिजनों द्वारा साइबर क्राइम सैल व जनपद पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम का विवरण:-
1- निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह रावत (प्रभारी साइबर क्राइम सैल)
2- उ0नि0 श्री कुंदन सिंह रौतेला।
3- आरक्षी चंदन कोहली।
4- आरक्षी इमरान खान।
साइबर सैल बागेश्वर द्वारा आमजनमानस से निम्न अपील की जाती है-
1: किसी भी व्यक्ति के कहने पर अपने कंप्यूटर या फोन में AnyDesk डाउनलोड न करें।
2: किसी भी अनजान व्यक्ति को AnyDesk के जरिए अपने कंप्यूटर, फोन या डिवाइस का एक्सेस न दें।
3: फोन कॉल पर कोई भी पर्सनल या अकाउंट से जुड़ी जानकारी न दें।
4. याद रखें, कोई बैंक कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव आपसे कभी भी आपका बैंक अकाउंट यूजरनेम या पासवर्ड नहीं मांगेगा।
5. अपने पासवर्ड को हर समय सुरक्षित रखें। पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें।
6. अपने बैंक अकाउंट और ईमेल आईडी के पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें।
7. किसी भी लिंक या यूआरएल पर जाने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें। कई बार बैंक जैसी दिखने वाली वेबसाइट फर्जी होती है। हमेशा सावधान, सतर्क रहें। साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल टोल फ्री न0- 155260 पर शिकायत दर्ज करें।