बागेश्वर: ताकुला मोटर मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर, गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग की मौत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के जिला मुख्यालय के ताकुला मोटर मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

कार और बाइक की हुई भिड़ंत

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सोराग निवासी जय सिंह (68) पुत्र दलीप सिंह और आन सिंह (42) पुत्र बलवंत सिंह बाइक से बिलौना से बागेश्वर आ रहे थे। तभी ताकुला मोटर मार्ग पर विकास भवन तिराहे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार जमीन पर गिर गये। जिसके बाद कार चालक विक्रम प्रसाद तत्काल दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट लगने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। एंबुलेंस से ले जाते समय बिलौना के समीप बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। एक घायल का इलाज चल रहा है।