बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में कांग्रेस ब्लॉक व नगर इकाई की एक बैठक आयोजित हुई।
उपचुनाव के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश
यह बैठक दीप पैलेस में आज आयोजित हुई। इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जीत में थोड़ी सी कसर रह गई। उपचुनाव के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। आने वाले लोकसभा, नगर पालिका तथा पंचायत चुनाव में कांग्रेस बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारी में लगना होगा। केंद्र तथा प्रदेश सरकार की विफलताओं को आम जन तक पहुंचाना होगा। भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का भी संकल्प भी लिया गया। पूर्व सैनिक रमेश भंडारी को पूर्व सैनिक विभाग के जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण भी किया। जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने कहा की भंडारी पूर्व सैनिक का अध्यक्ष बनाने पर सैनिकों को कांग्रेस के साथ जोड़ने का काम करेंगे और उनके समस्या को जानने का प्रयास करेंगे।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर प्रमोद कुमार, देवेंद्र सिंह कनवाल, गोपाल राम टम्टा, कवि जोशी, पूरन चंद्र पंडा, दीप चंद्र, शंकर राम, ललित गोस्वामी, नवीन साह, रमेश भंडारी, गीता रावल, पूनम टम्टा, इंद्रा जोशी आदि मौजूद रहे।