बागेश्वर: लंबे समय से बंद झूला पुल को खोलने की मांग पर कांग्रेस ने दिया धरना, दी आंदोलन की चेतावनी

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में लंबे समय से बंद झूला पुल को खोलने की मांग पर आब व्यापारियों के बाद बुधवार को कांग्रेसियों ने भी धरना दिया‌

कहीं यह बात

कांग्रेस ने झूला पुल के पास धरना देकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 1913 में बने पुल को केवल जिला प्रशासन की हठधर्मिता के कारण बंद किया गया है। पुल बंद होने से कत्यूर बाजार और निचली बाजार के व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि 1913 में बने पुल को केवल जिला प्रशासन की हठधर्मिता के कारण बंद किया गया है। पुल बंद होने से कत्यूर बाजार और निचली बाजार के व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

आंदोलन की चेतावनी

जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा कि फिलहाल सांकेतिक प्रदर्शन से जिला प्रशासन को चेतावनी दी गई है, जल्द पुल नहीं खुला तो आंदोलन किया जाएगा।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बलवंत बबलू नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे।