बागेश्वर: उज्ज्वला गैस योजना के कनेक्शनधारकों जल्द कराएं केवाईसी, देखें तिथि

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में उज्ज्वला गैस योजना के कनेक्शनधारकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

लोगों से अपील

मिली जानकारी के अनुसार इनको 31 दिसंबर तक हर हाल में केवाईसी करवानी जरूरी है। कनेक्शनधारक को गैस सर्विस कार्यालय में जाकर बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण कराना होगा। बताया कि ऐसा नहीं कराने पर उन्हें सब्सिडी से वंचित होना पड़ सकता है। बागेश्वर, कपकोट, गरुड़ और कांडा में इंडेन गैस की एजेंसी हैं। बिल्कुल देर न करें।