बागेश्वर: बागनाथ मंदिर में स्थापित किए गए जल से भरे हुए तांबे के कलश

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में जल से भरे हुए तांबे के कलश स्थापित किए गए हैं।

विश्वत संक्रांति पर स्थापित किए कलश

मिली जानकारी के अनुसार विश्वत संक्रांति पर यह कलश स्थापित किए गए। बताया कि इस कलश से लगातार जल शिव शक्ति मैं गिरते रहेगा और रोज जल भरा जाएगा। अब सावन महीने के एक गते की सुबह हटाए जाएंगे। गर्मियों के बैसाख, जेष्ठ व आषाढ़ तीन महीने में शिव को जल की कमी न हो इसके लिए यह कलश स्थापित किए जाते हैं।