बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुंजन सिंह की अदालत ने स्मैक तस्करी में अपना फैसला सुनाया है। जिसमे अदालत ने आरोपी को छह महीने के कारावास की सजा सुनाई है। उसे 10 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर उसे दो माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भोगना होगा।
जानें पूरा मामला
जानकारी के अनुसार बताया गया कि नौ मई 2024 को एसओजी प्रभारी एसआई प्रह्लाद सिंह द्वारा टीम के साथ जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। तभी इस दौरान एआरटीओ कार्यालय से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक युवक संदिग्ध लगा। युवक ने पूछताछ में अपना नाम नीरज कपकोटी निवासी हरसीला बताया। साथ ही स्मैक होने की बात कबूली। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.86 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस आरोपी को कोतवाली लाई और उसके खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।
अदालत का आदेश
जिसके बाद यह मामला न्यायालय में चला। न्यायालय में अभियोजन पक्ष की ओर से छह गवाह पेश कराए गए। न्यायालय ने आरोपी को दोषसिद्ध करते हुए सजा सुनाई।