बागेश्वर: इस दिन होगी साइक्लिंग प्रतियोगिता, इतने वर्ग में होगी आयोजित, 60 से अधिक प्रतिभागी भी लेंगे हिस्सा

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में साइक्लिंग एसोसिएशन बागेश्वर राष्ट्रीय स्तर की साइक्लिंग प्रतियोगिता होने वाली है।

चार वर्ग में होगा आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता नौ जून को होगी। इस प्रतियोगिता में 60 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता का आयोजन चार वर्ग में होगा। पुरुष ओपन में 19 वर्ष से अधिक और महिला ओपन में 15 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। पुरुष जूनियर वर्ग में भागीदारी के लिए 19 साल से कम और सब जूनियर में 16 साल से कम उम्र निर्धारित की गई है। 40 किमी की प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

मिलेगा इतना इनाम

बताया है कि इस प्रतियोगिता में पुरुष ओपन वर्ग में प्रथम आने पर 15,000, दूसरे स्थान पर 11,000 और तीसरे स्थान पर 7,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। वहीं महिला ओपन वर्ग और पुरुष जूनियर वर्ग में पहला स्थान हासिल करने पर 11,000 , दूसरा स्थान हासिल करने पर 7,000 और तीसरे स्थान हासिल करने पर 5,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। सब जूनियर वर्ग में विजेता को 7,000, उपविजेता को 5,000 और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 3,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।