आज हम बात कर रहे हैं बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री की। जिन्होंने उन तीन पाप के बारे में बताने जा रहे हैं, जो व्यक्ति का पीछा जीवन भर नहीं छोड़ते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स में इस संबंध में जानकारी दी है।
बागेश्वर धाम महाराज के नाम से लोकप्रिय हैं धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री का पूरा नाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री है।उनका जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुआ था। वह मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम सरकार के मुख्य पुजारी है, जो बागेश्वर धाम महाराज के नाम से लोकप्रिय हैं। वह सभाओं में धार्मिक कथाएं सुनाते हैं। जो दिव्य दरबार भी लगाते हैं। दरबार के दौरान वह कथा भी सुनाते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कथा के दौरान उन्होंने हिंदू धर्म से जुड़े कई नियम और उपायों के बारे में बताया है।
अपाहिज लोगों का मजाक नहीं उड़ाए मजाक
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र ने बताया हैं कि जो व्यक्ति बार-बार अपंग या अपाहिज व्यक्ति का मजाक उड़ाता है, उसे पाप भोगना पड़ता है। उसके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां व दिक्कतें आने लगती हैं, जिससे वह न चाहते हुए भी पीछा नहीं छुड़ा सकता है।
लोगों का मजाक उड़ाना भी गलत
जो किसी शारीरिक समस्या के लोग अल्प बुद्धि यानी कम अक्ल वाले लोगों का मजाक उड़ाते हैं, उन्हें पाप लगता है। इसके अलावा यह पाप उनका जिंदगी भर पीछा भी नहीं छोड़ता है।
गरीब लोगों का न उड़ाए मजाक
पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि अगर कोई व्यक्ति गरीब या लाचार व्यक्ति का मजाक उड़ाता है, तो उसको पाप लगता है।
अस्वीकरण : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है खबरी बाॅक्स इसकी पुष्टि नहीं करता है।