बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न हो गये हैं। जिसमें जिला बार भवन में सुबह 10 बजे से मतदान हुआ। 61 मतदाताओं में से 57 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विजय प्रत्याशियों ने मनाया जश्न
मिली जानकारी के अनुसार मुख्य चुनाव अधिकारी धन सिंह ठठोला, सहायक चुनाव अधिकारी मनोज जोशी ने परिणामों की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर मिश्रा को 33 मत हासिल हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी गोविंद सिंह भंडारी को 24 मत मिले। सह सचिव पद पर पंकज सिंह धपोला को 35 मत प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशी अनिल भाकुनी को 22 मत मिले। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर आनंद सिंह गढि़या, सचिव पद पर दिग्विजय सिंह जनौटी, कोषाध्यक्ष पद पर गोविंद प्रताप सिंह टंगड़िया, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर हेम चंद्र सिंह राणा, कार्यकारिणी सदस्य पद पर बसंत बल्लभ पाठक निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।