बागेश्वर: इस दिन होगा जनपद‌ स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन, जानें

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में एक प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है।

11 और 12 अक्टूबर को होगी प्रतियोगिता

जिसमें बताया गया है कि 11 व 12 अक्तूबर को जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें छह संस्कृत प्रतियोगिताओं में संस्कृत नृत्य, समूहगान, नाटक, वाद विवाद, आशुभाषण तथा संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम का उद्देयश संस्कृत के प्रचार प्रसार, संस्कृत भाषा के संरक्षण व संवर्द्धन को लेकर है।

इस प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

जिसमें विकासखंड कपकोट, गरुड़ एवं बागेश्वर से प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर चयनित प्रतिभागी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी।