बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले के किसान अब ड्रेगन फ्रूट का भी उत्पादन करेंगे, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।
दिए यह निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां उद्यान विभाग ने पायलट प्रोजक्ट के तहत इसकी नर्सरी तैयार की है। आने वाले दिनों में इसे जिले में विकसित किया जाएगा। जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने ड्रेगन फ्रूट ट्रायल के प्रारंभिक परिणामों की जानकारी लेते हुए उद्यान विभाग को जनपद में ड्रैगन फ्रूट फ़ार्मिंग की संभावनाओं का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए। बताया कि ड्रेगन फ्रूट किसानों के लिए कारगर साबित होगा।