बागेश्वर: मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण पर पंहुची औषधि निरीक्षक, चार दवाओं के नमूने परीक्षण को भेजे

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में औषधि निरीक्षक ने जनपद के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण किया गया।

जांची व्यवस्थाएं

मिली जानकारी के अनुसार इस निरीक्षण के दौरान कार्यवाही की गई। जिसमें निरीक्षण के दौरान दो मेडिकल स्टोर्स में अनियमितताएं पाई गईं। साथ ही स्टोर संचालकों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण एवं अनुपालन रिपोर्ट औषधि निरीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये है। वहीं अनुपालन न करने पर लाइसेंस निलंबन की संस्तुति किए जाने की चेतावनी भी दी गई। इसके अलावा संदिग्ध स्थिति के आधार पर चार दवाओं के नमूने भी लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए राजकीय विश्लेषणशाला भेजा गया है। मेडिकल स्टोर्स में लाइसेंस की उपलब्धता, रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की उपस्थिति में दवाओं के क्रय-विक्रय तथा मूल्य नियंत्रण संबंधी प्रविधानों की जांच की गई। सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे एवं उनकी रिकार्डिंग भी परखी गई।

होगी यह कार्यवाही

औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने बताया कि लैब रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि दवाएं मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती हैं तो ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट, 1940 के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।