बागेश्वर: ओडीएफ प्लस करने की कवायद तेज, 99 ग्राम पंचायत हुए ओडीएफ प्लस घोषित

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले के खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित हुआ है।

कवायद तेज

मिली जानकारी के अनुसार अब तक 99 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस घोषित किया जा चुका है। इन ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को प्रशस्तिपत्र दिए जा रहे हैं। बताया कि 26 जनवरी 2024 तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद खुले में शौच और कूड़ा मुक्त (ओडीएफ प्लस) करने की कवायद जोरों शोरो से चल रही है।