बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के उभरते हुए युवा पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय को बधाई दीजिए। उन्होंने नेशनल क्वालिफाई कर लिया है।
किया नेशनल क्वालिफाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल राइफल एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा दिल्ली में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के 11वें दिन 15 वर्षीय कल्पेश ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल (.22) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले ही प्रयास में 600 में से 534 अंक अर्जित कर नेशनल क्वालिफाई कर लिया। बागेश्वर जिले के भतौड़ा गांव निवासी कल्पेश पिछले वर्ष 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में नेशनल क्वालिफाई कर चुके हैं। कल्पेश उपाध्याय दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय के पुत्र हैं। वह मात्र नौ वर्ष की आयु से पिस्टल शूटिंग का अभ्यास कर रहे हैं। अब वह ओलंपिक को लक्ष्य बनाकर तैयारी में जुटे हैं।