बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन के साथ पदक जीते है।
जिले के खिलाड़ियों ने किया नाम रोशन
जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक, तीन रजत व एक कांस्य पदक जीता है। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का एक दिसंबर से 15 जनवरी तक देहरादून में आयोजन हो रहा है। इसमें योगासन में नैंसी टाकुली, अंजलि, 1500 मीटर दौड़ में तनूज दानू, भाला फेंक में कृतिका बोरा ने स्वर्ण पदक जीता है। हैंडबाल में जिले को रजत, बाक्सिंग में रोशनी आर्य, 800 मीटर दौड़ में तनुजा दानू ने रजत पदक झटका है। बाक्सिंग में लक्ष्मी नगरकोटी ने कांस्य पदक जीता है।