बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। आगामी 26 नवंबर को अधिशासी अधिकारी एवं कर और राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन होने वाला है।
26 नवंबर को दो पाली में आयोजित होगी परीक्षा
जिसमें यह परीक्षा जिले में दो पाली में आयोजित होगी। राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से कराई जाने वाली परीक्षा के लिए जिले के चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जिले में विक्टर मोहन जोशी जीआईसी बागेश्वर, जीजीआईसी बागेश्वर, विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा और कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा में 1,454 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।