बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में वन बीट अधिकारी और वन आरक्षियों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है।
कहीं यह बात
इस मौके पर संघ के प्रभागीय मंत्री आनंद सिंह रावत ने कहा कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बाद भी 2921 वन दरोगा की नियुक्ति कर दी गई। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके वन आरक्षियों को 2400 की जगह 2800 ग्रेड पे अनुमन्य करने और पदोन्नति करने की मांग पूरी नहीं की जा रही है। कहा कि उप वन क्षेत्राधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए कर्मचारियों के मूल पद (वन आरक्षी, वन दरोगा) की कुल सेवा 16 वर्ष करने की मांग पर भी गौर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन आरक्षी से वन दरोगा पद पर शत प्रतिशत पदोन्नति करने, मकान किराया, धुलाई, वाहन भत्ता बाजार मूल्य के आधार पर तय करने, एक माह का अतिरिक्त वेतन देने या समस्त राजकीय अवकाश देने, सभी फील्ड कर्मचारियों को आवास भत्ता देने की मांग भी लंबित है।
दी चेतावनी
साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
यह लोग रहें मौजूद
धरने पर सुरेश लाल, सोनी देवी, चंदन कुमार, रवि कुमार, चंदन आर्या, हेमंत बिष्ट, अमित कुमार, गंगा राम, सोनी पांडे, केवलानंद पांडे, राकेश कांडपाल, अशोक गोस्वामी, मनोज आर्या आदि बैठे।